रिपोर्ट : न्यूज़ ब्यूरो, बगहा डेस्क
एसएसबी जवानों ने त्वरित प्राथमिक उपचार देकर घायलों को अपनी एम्बुलेंस से पहुँचाया अस्पताल
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बगहा, (जगमोहन काजी)। दिनांक 11.09.2026 को वाहिनी मुख्यालय गेट नम्बर 1 के सामने दो ऑटो और एक मोटरसाइकिल के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें 1 महिला सहित कुल 8 व्यक्ति घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही SSB 21वीं वाहिनी द्वारा कमांडेंट तपेश्वर संबित राउत के आदेशानुसार त्वरित कार्यवाही की गई। वाहिनी के कार्मिक तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और सभी घायलों को घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार (First Aid) प्रदान किया। तत्पश्चात वाहिनी के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर यादवेंद्र यादव, उप कमान्डेंट, की निगरानी में सभी घायलों को वाहिनी की एम्बुलेंस द्वारा निकटतम अस्पताल एसडीएच, बगहा में उपचार हेतु भेजा गया।

एसएसबी द्वारा की गई इस त्वरित एवं सराहनीय मानवीय सहायता से घायलों को समय पर उपचार मिल सका। स्थानीय लोगों द्वारा वाहिनी के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।


