AMIT LEKH

Post: अवैध रूप से संचालित ‘माँ लक्ष्मी अस्पताल’ सील, SDM और DSP की संयुक्त कार्रवाई

अवैध रूप से संचालित ‘माँ लक्ष्मी अस्पताल’ सील, SDM और DSP की संयुक्त कार्रवाई

रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो, पटना डेस्क

इस कार्रवाई में औषधि निरीक्षक, पिपरा पीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल पाठक और गोविंदगंज थाने के एसआई बहादुर राम पुलिस बल के साथ शामिल रहे

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

मोतिहारी, (विशेष ब्यूरो)। गोविंदगंज थाना क्षेत्र के नवादा ढाला स्थित ‘माँ लक्ष्मी अस्पताल’ को शनिवार को प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया। अरेराज एसडीएम सुजीत कुमार और डीएसपी कुमारी प्रियंका के नेतृत्व में हुई संयुक्त छापेमारी के दौरान अस्पताल संचालक संचालन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इस कार्रवाई में औषधि निरीक्षक, पिपरा पीएचसी प्रभारी डॉ. राहुल पाठक और गोविंदगंज थाने के एसआई बहादुर राम पुलिस बल के साथ शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि बिना मानक और फर्जी तरीके से संचालित होने के कारण अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील किया गया है तथा अवैध क्लीनिकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Comments are closed.

Recent Post