AMIT LEKH

Post: स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित चलंत दरिद्रनारायण भोज संपन्न

स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित चलंत दरिद्रनारायण भोज संपन्न

रिपोर्ट : विशेष ब्यूरो, पटना डेस्क 

रेलवे जंक्शन के आसपास के इलाकों में लावारिस दिव्यांग, मानसिक बीमार, एवं जरूरतमंदों के लिए चलंत दरिद्रनारायण भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया

लावारिस दिव्यांग और जरूरतमंदों का सहारा बना स्वरांजलि सेवा संस्थान

मानव सेवा को संकल्पित- महिला समाजसेवी स्वरांजलि

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना, (विशेष ब्यूरो)। मुजफ्फरपुर-स्थानीय रेलवे जंक्शन के आसपास के इलाकों में लावारिस दिव्यांग, मानसिक बीमार, एवं जरूरतमंदों के लिए चलंत दरिद्रनारायण भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

फोटो : अमिट लेख

अंतरराष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का श्री गणेश मुजफ्फरपुर जंक्शन परिसर से किया गया। संस्था की कर्नाटक राज्य प्रभारी स्वरांजलि ने पूड़ी सब्जी, पोहा, फ्रूट्स आदि प्रदान किया । फूड पैकेट पाकर लावारिस दिव्यांग जनों के चेहरे खिल गए। महिला समाजसेवी स्वरांजलि ने कहा कि ऐसे लोगों की सेवा करना सर्वोत्तम और उत्कृष्ट कार्य है।

छाया : अमिट लेख

14 नवंबर 2012 से निरंतर यह पुनीत और सामाजिक कार्य चल रहा है। भारत नेपाल सीमा पर वाल्मीकि नगर से इस मानवीय सेवा की शुरुआत की गई थी।संस्था के प्रयासों से अब तक दर्जनों लावारिस दिव्यांग, मानसिक बीमार, भूले भटके लोग अपने परिजनों से मिल चुके हैं। स्वरांजलि ने आगे बताया कि बेंगलुरु में दैनिक चलंत दरिद्रनारायण भोज का आयोजन मैं नियमित रूप से करती हूं।

छाया : अमिट लेख

बिहार आने के बाद औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, बगहा, वाल्मीकिनगर आदि शहरों में ऐसे लोगों के बीच फूड पैकेट वितरित करके मानवता का संदेश देती हूं। संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद ने कहा कि सेवा की भावना हो तो कुछ भी संभव हो सकता है।संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी ने कहा कि जिनका दुनिया में कोई नहीं ,जो सड़कों पर यूँ ही भटकते रहते हैं, जो अपनी भावनाओं को ठीक से व्यक्त भी नहीं कर सकते, वैसे लोगों से बातचीत करना और उनकी सुधि लेना एक महत्वपूर्ण चुनौतीपूर्ण कार्य है।मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन, अघोरिया बाजार,बस स्टैंड, रामदयालु नगर आदि क्षेत्रों में इस दैनिक चलंत दरिद्रनारायण नारायण भोज से क़रीब 120 लोग लाभान्वित हुए। संस्था को विशेष सहयोग प्रदान करने हेतु नेपाल के धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज, पवन भट्टराई, वर्ल्ड मीडिया इन्फोटेनमेंट के सीईओ राजेश कुमार गुप्ता, अमरेश मिश्रा, सुमित मिश्रा, समाजसेवी धर्मेंद्र कुमार गुप्ता, फौजी विद्यासागर राणा एवं पीडीएस के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह के प्रति आभार प्रकट किया गया। इस मौके पर समाजसेवी संगीत आनंद, महिला समाज सेवी अंजू देवी, बाल कलाकार सुधि स्वरा सिंह, अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार, अधिवक्ता मुरारी कुमार समाजसेवी राकेश कुमार उर्फ चुन्नू भैया , प्रवीण कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Recent Post