AMIT LEKH

Post: एकमा अंचल कार्यालत में जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित

एकमा अंचल कार्यालत में जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्ट : उप-संपादक, छपरा डेस्क

चार नए भूमि विवाद से संबंधित मामलों का निष्पादन, चार नये आवेदन भी आए

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
एकमा, (सारण)। सारण जिले के एकमा स्थित अंचल कार्यालय में शनिवार को आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में भूमि विवाद एवं जमीन से जुड़े मामलों को लेकर कई फरियादी पहुंचे। अंचलाधिकारी रवि शेखर एवं राजस्व पदाधिकारी रामप्रवेश साहू ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित कागजात व राजस्व अभिलेखों की जांच की। जनता दरबार में पूर्व में प्राप्त चार आवेदनों का निष्पादन किया गया, जबकि शनिवार को चार नए आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने फरियादियों को उनके मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। अंचलाधिकारी रवि शेखर ने कहा कि भूमि संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं नियमानुसार निष्पादन के लिए प्रत्येक सप्ताह जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फरियादी अपने मामलों से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि अभिलेखों की जांच कर उचित कार्रवाई की जा सके।
जनता दरबार के दौरान अंचल कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे। वहीं, एकमा अंचल के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी भूमि संबंधी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

Comments are closed.

Recent Post