AMIT LEKH

Post: बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए एकमा विधायक मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ़ धूमल सिंह

बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए एकमा विधायक मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ़ धूमल सिंह

रिपोर्ट : छपरा डेस्क

इमादपुर बिनटोलिया में बांटी राहत सामग्री

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
एकमा, (सारण)। जिले के मांझी प्रखंड अंतर्गत चेफुल पंचायत के इमादपुर बिनटोलिया में बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों के बीच एकमा विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया।

फोटो : संवाददाता

बाढ़ की विभीषिका झेल रहे ग्रामीणों के बीच खाद्य सामग्री पहुंचाकर जरूरतमंद परिवारों को तत्काल राहत देने का प्रयास किया गया। राहत वितरण के दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच चावल, आलू, प्याज, आटा, दाल, नमक सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की गई। राहत सामग्री मिलने से बाढ़ के कारण परेशान ग्रामीणों को काफी सहारा मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में बिनटोलिया के ग्रामीण मौजूद रहे और राहत सामग्री प्राप्त की।

छाया : अमिट लेख

ग्रामीणों ने बाढ़ की कठिन परिस्थितियों के बीच राहत सामग्री उपलब्ध कराने के लिए विधायक धूमल सिंह एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार जताया। लोगों ने कहा कि संकट की इस घड़ी में खाद्य सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत मिली है।

छाया : अमिट लेख

राहत वितरण के दौरान विश्वकर्मा प्रसाद, सुदामा प्रसाद, संजय प्रसाद, बच्चा प्रसाद, आनंद प्रसाद, सागर प्रसाद, रामजी प्रसाद, अनिल महतो, राजू प्रसाद, छोटू प्रसाद, शिक्षक विशाल कुमार सिंह एवं आत्मा प्रसाद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। वहीं, इस मौके पर जदयू नेता राजेश्वर सिंह, विपिन सिंह, जयप्रकाश महतो, संत सिंह, मिथिलेश कुमार यादव एवं सुधाकर मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent Post