AMIT LEKH

Post: महिलाओं ने हरितालिका तीज व्रत का अनुष्ठान कर पति के दीर्घायु की कामना की, किए सोलह श्रृंगार

महिलाओं ने हरितालिका तीज व्रत का अनुष्ठान कर पति के दीर्घायु की कामना की, किए सोलह श्रृंगार

रिपोर्ट : छपरा डेस्क

सायंकाल सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने विभिन्न जलाशयों के तटों पर, शिव मंदिरों में पहुंच कर शिव पार्वती की कथा का श्रवण किया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

एकमा, (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार सहित प्रखंड क्षेत्र व आसपास के गांवों में सोमवार को दिन भर निर्जला उपवास रख कर पारंपरिक श्रद्धा के साथ सुहागिन महिलाओं ने हरितालिका तीज व्रत का अनुष्ठान किया।

फोटो : संवाददाता

इस दौरान सायंकाल सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने विभिन्न जलाशयों के तटों पर, शिव मंदिरों में पहुंच कर शिव पार्वती की कथा का श्रवण किया। इसी क्रम में एकमा प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर और नचाप व हंसराजपुर स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में पहुंच कर व्रती महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर हरितालिका तीज से संबंधित शिव-पार्वती के विवाह की कथा का श्रवण समूह में एकमा शिव मंदिर के पुजारी पं. नागेंद्र मिश्रा से कराया।

छाया : अमिट लेख

वहीं नगर पंचायत एकमा बाजार के एकमा गांव, गंजपर, भुईली, हरपुर, राजापुर, भरहोपुर के अलावा आमडाढ़ी, रसूलपुर, महम्मदपुर, परसागढ, लालपुर, नचाप, देवकुली, भजौना, विशुनपुरा कला, परसागढ़, देवपुरा, टेसुआर, योगियां, गौसपुर, लाकठ छपरा, धानाडीह, महुंई, खानपुर, पचरुखिया आदि गांवों में पारंपरिक ढंग से हरतालिका तीज व्रत का अनुष्ठान कर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु की कामना की।

Comments are closed.

Recent Post