AMIT LEKH

Post: मशाल 2.0 के सफल आयोजन को लेकर जिला ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

मशाल 2.0 के सफल आयोजन को लेकर जिला ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क

सरकारी विद्यालयों के प्रतिभावान खिलाड़ियों को मिलेगा अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। शिक्षा विभाग, खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली मशाल 2.0 खेल प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज से किया गया। मास्टर ट्रेनरों की टीम द्वारा जिला ट्रेनरों को प्रतियोगिता के आयोजन, खेल गतिविधियों एवं खिलाड़ियों के चयन से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

फोटो : मोहन सिंह

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में रवि कुमार, मेघनाथ मुखिया, अभिषेक कुमार सिंह, चंदन कुमार सोनकर एवं सुरेश कुमार यादव शामिल हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 20 जिला ट्रेनर भाग ले रहे हैं। मशाल 2.0 खेल प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।प्रतियोगिता का आयोजन राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में किया जाएगा। इसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को विभिन्न खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।प्रतियोगिता में पांच खेल विधाओं—साइक्लिंग, एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल एवं वॉलीबॉल को शामिल किया गया है। प्रतियोगिताएं अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग में बालक एवं बालिका वर्ग के लिए आयोजित होंगी। विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बैटरी टेस्ट (शारीरिक दक्षता परीक्षण) से गुजरना होगा। मशाल 2.0 प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय स्तर, संकुल स्तर, प्रखंड स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर किया जाएगा। विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। प्रभारी जिला खेल पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मशाल 2.0 खेल प्रतियोगिता के माध्यम से सरकारी विद्यालयों में छिपी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों में खेल के प्रति रुचि एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित होगी तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बिहार के ऊर्जावान खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से विकास कुमार जायसवाल, जिला कोऑर्डिनेटर, मशाल 2026, अमरेंद्र कुमार सिंह, कार्यपालक सहायक, जिला खेल कार्यालय, अजय कुमार मिश्रा, संजय कुमार श्रीवास्तव एवं नयन मणि कुमार, शारीरिक शिक्षक सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post