AMIT LEKH

Post: बिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफ

बिहार में ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत, सरकार ने ब्याज कर दिया माफ

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क

बिहार के ईंट भट्ठा मालिक जिनका 2024- 25 तक खान एवं भूतत्व विभाग का पैसा बकाया है, उनके बकाया राशि जमा करने के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

पटना, (विशेष ब्यूरो। बिहार कैबिनेट ने ईंट भट्ठा मालिकों को बड़ी राहत दी है। इसके लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना लाया गया है। यानि सिर्फ मूल राशि जमा करने से, आपको बकायेदार की लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा। बिहार के ईंट भट्ठा मालिक जिनका 2024- 25 तक खान एवं भूतत्व विभाग का पैसा बकाया है, उनके बकाया राशि जमा करने के लिए सरकार ने बड़ी पहल की है। वसूली के लिए जो कार्रवाई की जा रही है, उसमें कुल बकाया राशि में से ब्याज की राशि छोड़कर शेष राशि जमा करना है। इस स्थिति में नीलाम पत्र पदाधिकारी यह रिपोर्ट करेंगे कि अब देनदार पर कोई लोक मांग बकाया नहीं है । इस आलोक में नीलाम पत्र पदाधिकारी द्वारा नीलम पत्रवाद का निस्तारण किया जाएगा। वन टाइम सेटलमेंट योजना की अवधि 3 माह की होगी। इस योजना से ईंट भट्ठा कारोबारियों को राहत मिलेगा। साथ ही सरकार को कम समय में काफी राजस्व प्राप्त हो सकेगा।

Comments are closed.

Recent Post