AMIT LEKH

Post: सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिले में आयोजित होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिले में आयोजित होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क

जिले के प्रमुख स्थलों, पंचायत सरकार भवनों, स्वास्थ्य केन्द्रों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, जीविका केन्द्रों सहित अन्य जगहों पर होगा आयोजन

तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सेवा एवं समर्पण तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प से संबंधित ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन दिनांक 17 सितंबर 2026 से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाना है। अभियान के तहत 17 सितंबर 2026 को पूरे जिले में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

फोटो : मोहन सिंह

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय उप समाहर्ता श्रीमती रोचना माद्री द्वारा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के उद्देश्य, आयोजन एवं तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि 17 सितंबर को जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों, जिला मुख्यालय, अनुमंडल एवं प्रखंड के महत्वपूर्ण स्थलों, पंचायत सरकार भवनों, स्वास्थ्य केन्द्रों, विद्यालयों, सामुदायिक भवनों, महादलित टोलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं जीविका केन्द्रों सहित अन्य उपयुक्त स्थलों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

छाया : अमिट लेख

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराते हुए इसे जिले में सफलतापूर्वक आयोजित कराया जाए। उन्होंने प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों से कार्यक्रम की तैयारियों का फीडबैक लिया तथा निर्देश दिया कि कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उन्हें समयपूर्वक आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी संबंधित एमओआईसी, सीडीपीओ, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, जीविका सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे। जिला पदाधिकारी ने डीपीएम, जीविका को निर्देश दिया कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए आवश्यक संख्या में दीयों की उपलब्धता की समीक्षा कर लें तथा संबंधित कार्यालयों एवं पदाधिकारियों को समय पर दीया उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम का समुचित दस्तावेजीकरण कराने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम से संबंधित उच्च गुणवत्ता के फोटो, वीडियो, बाइट एवं टेस्टिमोनियल आदि का संग्रहण सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को जनभागीदारी के साथ व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाए तथा जिले के प्रत्येक क्षेत्र में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया जाए। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया, सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी श्रीमती रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती नगमा तबस्सुम, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मासूम अंसारी, डीपीओ, आईसीडीएस, श्रीमती कविता रानी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं, अनुमंडल एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।

Leave a Reply

Recent Post