रिपोर्ट : बांका डेस्क
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मुख्य मार्ग से जलजमाव हटाने, नाला/जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से जल्द राहत मिल सके
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बाराहाट, (अनूप कुमार)। प्रखंड अंतर्गत मिर्जापुर पंचायत के मिर्जापुर गांव में इन दिनों जलजमाव और कीचड़ ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के मुख्य मार्ग पर पानी जमा रहने के कारण सड़क पर जगह-जगह कीचड़ फैल गया है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लगातार जलजमाव के कारण गांव की सड़क की स्थिति ऐसी हो गई है कि लोगों को पैदल चलने में भी काफी दिक्कत हो रही है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद मुख्य मार्ग पर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।
ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव के कारण गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लंबे समय तक पानी जमा रहने से सड़क के खराब होने के साथ-साथ आसपास गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से मुख्य मार्ग से जलजमाव हटाने, नाला/जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने तथा सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि लोगों को इस समस्या से जल्द राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।


