AMIT LEKH

Post: गौतम बुद्ध की बहुमूल्य मूर्ति के साथ दो तस्कर धराये

गौतम बुद्ध की बहुमूल्य मूर्ति के साथ दो तस्कर धराये

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क

पकड़े गए दोनों तस्करों में एक की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के कंगहुसरी गांव निवासी शाहिद अंसारी और दूसरे की पहचान सबुनी निवासी सुद्दू खान के रुप में हुई है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। खबर भारत नेपाल सीमा गौनाहा थाना क्षेत्र से है , जहां 44 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के ई समवाय मंगुराहा के द्वारा भारत नेपाल सीमा के पिलर संख्या 441 से SSB और बिहार पुलिस की संयुक्त गश्ति के दौरान गौतम बुद्ध की बहुमूल्य मूर्ति के साथ दो तस्कर को पकड़ा है।

फोटो : मोहन सिंह

पकड़े गए दोनों तस्करों में एक की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के कंगहुसरी गांव निवासी शाहिद अंसारी और दूसरे की पहचान सबुनी निवासी सुद्दू खान के रुप में हुई है। बताया जाता है कि SSB के निरीक्षक अरुण कुमार सिंह अपनी टीम के साथ गश्ति कर रहे थे,उसी दौरान एक स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति मंगुराहा सैनिक रोड के तरफ से आ रहे थे पास आने पर उन्हें रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान स्कूटी के सीट के नीचे एक बैग में रखे पीली धातु का बना गौतम बुद्ध की 7.705 किलोग्राम का बहुमूल्य मूर्ति बरामद हुआ। साथ में दो मोबाइल भी जप्त किया गया। पकड़े गए तस्कर को मूर्ति,स्कूटी और मोबाइल के साथ गौनाहा पुलिस थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Recent Post