AMIT LEKH

Post: स्वच्छता ही सेवा–2026 के अंतर्गत “एक पत्र अभिभावक के नाम” कार्यक्रम का आयोजन

स्वच्छता ही सेवा–2026 के अंतर्गत “एक पत्र अभिभावक के नाम” कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क

नगर निगम बेतिया द्वारा लोगों से अपील की गई कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बेतिया के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। स्वच्छता ही सेवा–2026 अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम बेतिया द्वारा “एक पत्र अभिभावक के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति अभिभावकों एवं आमजन में जागरूकता बढ़ाना तथा स्वच्छ एवं सुंदर बेतिया के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

फोटो : मोहन सिंह

कार्यक्रम में महापौर, नगर निगम बेतिया, स्वच्छता पदाधिकारी, CM Fellow, विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता के महत्व, कचरा पृथक्करण एवं अपने घर तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने के संबंध में जागरूक किया गया। विद्यार्थियों द्वारा अपने अभिभावकों के नाम पत्र लिखकर स्वच्छता के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार बनने का संदेश दिया गया। नगर निगम बेतिया द्वारा लोगों से अपील की गई कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर बेतिया के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाएं।

Leave a Reply

Recent Post