रिपोर्ट : बेतिया डेस्क
जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। पटना में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, बिहार सम्राट चौधरी द्वारा आज ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर पश्चिम चम्पारण के जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह समाहरणालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यस्तरीय कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम के दौरान अभियान के उद्देश्यों, व्यापक स्वरूप तथा इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। अभियान का उद्देश्य आमजन को बेहतर, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सरकारी संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों के कायाकल्प तथा व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना है। जिला पदाधिकारी ने जिले में अभियान को प्रभावी एवं परिणामोन्मुख तरीके से लागू करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने तथा आमजन को इसका अधिकतम लाभ सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ आलोक, एनईपी के पुरुषोत्तम त्रिवेदी एवं डीपीओ, आईसीडीएस श्रीमती कविता रानी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।








