संकलन : पटना डेस्क
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संभव है कि शव चकिया की तरफ से पानी के बहाव में बहकर सराय बनवारी घाट के किनारे पहुंचा हो
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष ब्यूरो)। पूर्वी चम्पारण जिला के मेहसी थाना क्षेत्र के हरपुर पंचायत स्थित सराय बनवारी घाट पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि घाट के पास शव मिलने की सूचना आसपास के लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। सूचना मिलते ही मेहसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संभव है कि शव चकिया की तरफ से पानी के बहाव में बहकर सराय बनवारी घाट के किनारे पहुंचा हो। हालांकि, शव यहां कैसे पहुंचा और व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मेहसी पुलिस द्वारा शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति इस शव को पहचानता है या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो मेहसी थाना पुलिस से संपर्क करें।








