रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 26 सितम्बर 2026
कार्रवाई 47वीं बटालियन द्वारा की गई, जबकि घटनास्थल इनरवा थाना क्षेत्र से बेहद नजदीक बताया जा रहा है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। भारत-नेपाल सीमावर्ती इनरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत 47वीं बटालियन द्वारा छापेमारी कर प्रतिबंधित कफ सिरप की एक बड़ी खेप बरामद किए जाने और एक तस्कर को पकड़े जाने की सूचना सूत्र से जानकारी प्राप्त हो रही है। कार्रवाई इनरवा थाना से महज कुछ दूरी पर किए जाने की बात सामने आ रही है। मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि कार्रवाई 47वीं बटालियन द्वारा की गई, जबकि घटनास्थल इनरवा थाना क्षेत्र से बेहद नजदीक बताया जा रहा है। इस कार्रवाई में स्थानीय पुलिस की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, बरामद कफ सिरप की सटीक मात्रा, गिरफ्तार तस्कर की पहचान और पूरे मामले में इनरवा एसएसबी 47वीं बटालियन की आधिकारिक पुष्टि संबंधित अधिकारियों से होना अभी बाकी है। अब सवाल यह है कि सीमा क्षेत्र में प्रतिबंधित कफ सिरप की इतनी बड़ी खेप आखिर कैसे पहुंची और स्थानीय स्तर पर इसकी भनक पुलिस को क्यों नहीं लगी?








