बिग-ब्रेकिंग : इंडो-नेपाल डेस्क, 23 सितंबर 2026
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला खेत में काम कर रही थी, इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (संतोष कुमार)। बगहा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया घोटहवा टोला में बुधवार को खेत में काम करने के दौरान बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।मृतका की पहचान सलमा खातून, पति कोलाई अंसारी के रूप में बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद ग्रामीणों में वन्यजीवों के हमले को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन एवं वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा बाघ की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने की मांग की है। घटना की सूचना के बाद संबंधित प्रशासनिक एवं वन विभाग के अधिकारियों की कार्रवाई और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। इस घटना ने एक बार फिर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे ग्रामीण इलाकों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की गंभीर स्थिति को सामने ला दिया है।








