AMIT LEKH

Post: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग करते किया पुतला दहन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग करते किया पुतला दहन

रिपोर्ट :बेतिया डेस्क,  26 सितम्बर 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर जेल दो

एस आई आर रद्द करो

एस आई आर के आधार पर हुये बिहार चुनाव को रद्द करो

चुनाव आयोग का गठन करने वाली कमिटी में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश को शामिल करो

25 सितम्बर को दिल्ली जंतर मंतर से भाकपा माले महासचिव कामरेड दीपांकर भट्टचार्य समेत अन्य नेताओं को डिटेन करना अलोकतान्त्रिक

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 26 सितम्बर को बेतिया में भाकपा माले द्वारा समहरणालय गेट के सामने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में माले कार्यकर्त्ता शामिल हुये।

फोटो : मोहन सिंह

जिसे सम्बोधित करते हुये माले नेता वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा की इंडियन एक्सप्रेस में जिस प्रमाण के साथ वोट चोरी की रिपोर्ट छपी है उस आधार पर एस आई आर मोदी सरकार को जिताने के लिये किया गया है।

करोड़ों लोगों का वोटर लिस्ट से नाम काटने और जोड़ने का काम गैरकानूनी तौर पर एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से केवल ज्ञानेश कुमार कर रहे थे. तीन सदस्य वाले चुनाव आयोग में दो चुनाव आयुक्त 10 माह मेँ 14 बार विरोध दर्ज कर चुके थे। वोट जोड़ने और हटाने के इ आर ओ के अधिकार को ख़त्म कर दिया गया था.लोकतंत्र के हत्यारे मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगे महाभियोग से मोदी सरकार ने बचाया.। दोनों मिलकर संविधान और लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं।

माले नेता ने आगे कहा की चोरी प्रमाण के साथ पकड़ी गई हैं। ज्ञानेश को बर्खास्त कर जेल में डालना होगा। उन्होंने एस आई आर में कटे गए 13करोड़ मतदाता को पुनः जोड़ने की मांग की। इसके साथ ही एस आई आर के आधार पर हुये बिहार चुनाव को रद्द करने की मांग की।

उन्होंने कल जंतर मंतर से भाकपा माले महासचिव कामरेड दीपांकर भटचार्य को गिरफ्तार कर डिटेन करने की घटना को लोकतंत्र का गला घोंटना बताया। कार्यक्रम को माले नेता संजय यादव,संजय राम, नन्द किशोर महतो,, नविन मुखिया, सुरेंद्र चौधरी, संजय मुखिया, विनोद यादव, इस्लाम अंसारी, मनोज बैठा, कलाम अंसारी, सुजायत अंसारी, भरत शर्मा और अन्य नेताओं ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Recent Post