रिपोर्ट : पटना डेस्क, 27 सितम्बर 2026
विधान परिषद के आठ मे से सात सीटों पर उम्मीदवार घोषित
निवर्तमान एमएलसी अफाक अहमद दुबारा बनाए गए सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (विशेष ब्यूरो)। जन सुराज पार्टी ने बिहार मे आठ सीटों पर हो रहे शिक्षक व स्नातक क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए सात उम्मीदवार घोषित कर दिए है। एक सीट पर शीघ्र ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। उक्त जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और चंपारण परिक्षेत्र के मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने आज यहां जारी एक बयान में दी। श्री ठाकुर ने बताया है कि पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार में बदलाव के लिए शिक्षक व स्नातक मतदाताओं से जन सुराज के उम्मीदवारों को विजयी बनाने की अपील की है। उन्होंने यह भी घोषणा की है कि सातवीं वेतन आयोग की अनुशंसा को संसदीय चुनाव के पहले लागू करवाने, गैर शैक्षणिक कार्य से शिक्षकों को मुक्ति दिलाने , सभी विधान परिषद क्षेत्र के दस हजार बेरोजगारों को रोजगार दिलाने तथा वर्षों से अपनी अनेक समस्याओं से जूझ रहे वित्त रहित शिक्षकों की समस्याओं का बेहतर समाधान निकालने के लिए सभी आवश्यक कार्य किए जाएंगे। श्री ठाकुर ने बताया कि पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती के हस्ताक्षर से जारी उम्मीदवारों की सूची के अनुसार, सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दुबारा अफाक अहमद को उम्मीदवार बनाया गया है।
कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से : श्री रजनीश रंजन ,
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से : डॉ दिव्या ज्योति,
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से : डॉ अनुज सिंह,
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से : डॉ. सुरेश प्रसाद राय ,
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से : डॉ विमोहन कुमार तथा
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से : श्यामनन्दन कुमार यादव जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी बनाए गए है।








