AMIT LEKH

Post: जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, प्रभावित क्षेत्रों में लगातार हो रही निगरानी

जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, प्रभावित क्षेत्रों में लगातार हो रही निगरानी

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 28 सितम्बर 2026

जिला पदाधिकारी, तरनजोत सिंह के निर्देश पर जिलास्तर, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं तथा राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

बेतिया, (मोहन सिंह)। बढ़े जलस्तर के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिला पदाधिकारी, तरनजोत सिंह के निर्देश पर जिलास्तर, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी लगातार प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं तथा राहत एवं बचाव कार्यों की सतत निगरानी की जा रही है।

फोटो : मोहन सिंह

जिला पदाधिकारी, तरनजोत सिंह, उप विकास आयुक्त, काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता, राजीव रंजन सिन्हा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जलस्तर एवं स्थानीय परिस्थितियों की जानकारी ले रहे हैं। पदाधिकारियों द्वारा प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री की उपलब्धता एवं वितरण, सामुदायिक रसोई के संचालन, सुरक्षित आवागमन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं अनुश्रवण किया जा रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर सक्रिय रहने तथा आवश्यकता के अनुरूप त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासनिक एवं राहत दल लगातार कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Recent Post