AMIT LEKH

Post: नगर वासियों को आवारा कुत्तों से भी निजात नहीं मिल सका, लेकिन अब वे पालतू कुत्तों से परेशान हैं

नगर वासियों को आवारा कुत्तों से भी निजात नहीं मिल सका, लेकिन अब वे पालतू कुत्तों से परेशान हैं

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 28 सितम्बर 2026

नगर निगम के द्वारा कुत्ता पालने की कोई भी नियम कानून लागू नहीं की गई है और न कुत्ता पालने की कोई लाइसेंस की व्यवस्था ही की गई है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर वासियों को आवारा कुत्तों से निजात तो नहीं मिल सकता, लेकिन अब वे पालतू कुत्तों से परेशान हैं। बताते चलें कि एक साल के अंदर बेतिया नगर निगम के मेयर के माध्यम से गरीब तीन बार विज्ञप्ति जारी किया गया कि अब शीर्घ नगर वासियों को आवारा कुत्तों से निजात मिलेगी। लेकिन ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला। अब नगर वासी पालतू कुत्तों से परेशान दिख रहे हैं। नगर निगम के द्वारा कुत्ता पालने की कोई भी नियम कानून लागू नहीं की गई है और न कुत्ता पालने की कोई लाइसेंस की व्यवस्था ही की गई है। सुबह व शाम में जब निगम का सफाई कर्मी सड़क तथा गलियों की सफाई कर चला जाता है, तो उसके बाद यह कुत्ता पालक अपने-अपने कुत्तों को लेकर बाहर निकलते और सड़क एवं गलियों को गंदा करना अपना अधिकार समझते हैं। जो कोई भी इसका विरोध करता तो कुत्ता बालक लाली गला जो मारपीट करने के लिए उतारू हो जाते हैं।

Leave a Reply

Recent Post