AMIT LEKH

Post: अज्ञात वाहन ने टहल रहे रिटायर्ड पुलिस जवान को रौंदा,मौत

अज्ञात वाहन ने टहल रहे रिटायर्ड पुलिस जवान को रौंदा,मौत

सहार थाना क्षेत्र के ननउर गांव स्थित मेन रोड पर अज्ञात वाहन ने घर के बाहर टहल रहे एक रिटायर्ड पुलिस जवान को रौंद दिया

✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख

आरा/भोजपुर। आरा-अरवल मुख्य मार्ग पर जिले के सहार थाना क्षेत्र के ननउर गांव स्थित मेन रोड पर अज्ञात वाहन ने घर के बाहर टहल रहे एक रिटायर्ड पुलिस जवान को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतक सहार थाना क्षेत्र के ननउर गांव निवासी राम सकल सिंह के 75 पुत्र शत्रुधन सिंह है। वह बिहार पुलिस जवान थे एवं 1999 में लखीसराय से रिटायर्ड हुए थे। इधर मृतक जवान के बेटे राजेश सिंह ने बताया कि वह प्रतिदिन रात में खाना खाने के बाद रोड पर टहलने के लिए निकलते थे। सोमवार की रात भी वह खाना खाने के बाद टहलने के लिए रोड पर निकले थे। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। इसके बाद वहां के स्थानीय व्यक्ति ने उनके चचेरे भाई को कहा कि देखो एक आदमी सड़क पर गिरा पड़ा है। जब उन्होंने जाकर देखा तो उनके चाचा जख्मी हालत में पड़े थे। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना राजेश सिंह को दी। सूचना पाकर राजेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए गांव में ही स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जब उनकी हालत में कोई सुधार ना हुआ तो परिजन उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी बीच रास्ते में ही जीरोमाइल के समीप उन्होंने दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उन्हें आरा सदर अस्पताल ले आए जहां चिकित्सक ने देखूं ने मृत घोषित कर दिया। जिसके पश्चात परिजनों ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाइयों में बड़े थे।मृतक के परिवार में पत्नी मोतीराज देवी,दो पुत्री गीता देवी,सीता देवी व दो पुत्र संजय सिंह एवं राजेश सिंह है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक की पत्नी मोतीराज देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments are closed.

Recent Post