रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 29 सितम्बर 2026
गंडक नदी में आई बाढ़ से बाल्मीकिनगर, बगहां-1 , बगहां- 2, योगापट्टी, बैरिया एवं नौतन प्रखंडों के दर्जनों गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुई
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। गंडक नदी के तांडव से पश्चिमी चंपारण में तबाही मचा रखा है। गंडक नदी मैं लगातार हो रही जल जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

गंडक नदी में आई बाढ़ से बाल्मीकिनगर, बगहां-1 , बगहां- 2, योगापट्टी, बैरिया एवं नौतन प्रखंडों के दर्जनों गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुई। करीब 10 हजार बाढ़ प्रभावित लोग ऊंची स्थानों, सरकारी स्कूलों एवं सुरक्षित सामूहिक भवनों में शरण लिए हुए हैं और बाकी बचे खुचे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। बाढ़ से सैकड़ो एकड़ में लगी धान की फसल बर्बाद हो गई है। जिले में कई जगह चंपारण तटबंध के टूटने एवं बांध में रिसाव की खबरें मिल रही है और आसपास के लोग दशक में हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बगहा एक प्रखंड के रतवल के छठिया घाट एवं रजवटिया घाट के बीच गंडक नदी के दबाव से बताया जाता है चंपारण तटबंध टूटने से कई गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है। इधर बैरिया प्रखंड के फुलियाखांड़ वार्ड नंबर 5 में भी चंपारण तटबंध टूट गया है और और कई गांव में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है तथा पानी तेजी से नौतन प्रखंड की ओर बढ़ रहा है।
Gandak Barrage Valmikinagar
Date- 29/09/2026. Time-07:00 AM
Barrage U/S Discharge- 1,97,700cusec
Barrage U/S level- 356.80ft
Barrage D/S level- 354.30ft
E.M.C- Nil cusec
M.W.C- Nil cusec
D/S Discharge- 1,97,700 cusecs( F)
Devghat (Nepal) WL 6.20 m at 4:55 AM corresponding calculated discharge 2,22,833 Cusecs
trend (F)
हालांकि, वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज पर स्थिति तेजी से सामान्य होने की भी खबर है सुबह 7 बजे तक गंडक बराज से डाउन स्ट्रीम में कुल 1,97,700 cusecs( F) पानी छोड़ने कि अधिकारिक पुष्टि “अमिट लेख” को मिली है
Gandak Barrage Valmikinagar
Date- 29/09/2026. Time-04:00 PM
Barrage U/S Discharge- 1,66,600 cusec
Barrage U/S level- 355.80ft
Barrage D/S level- 353.20ft
E.M.C- Nil cusec
M.W.C- Nil cusec
D/S Discharge- 1,66,600 cusecs (F)
Devghat (Nepal) WL- 5.69 m at 03:15 PM corresponding calculated discharge 1,92,392 Cusecs
trend (S)
वहीँ सायंकाल 4 बजे जहाँ बराज से 1,66,600 cusecs (F) पानी डिस्चार्ज हुआ तों शाम 5 बजे गंडक बराज तक कुल जल स्त्राव 1,66,600 cusecs (F) हीं आंकी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बिच यह जानकारी नही मिली है कि नेपाल ने देवघाट से सुबह 4.55 मिनट पर कुल 2,22,833 Cusecs trend (F) पानी गंडक नदी में डिस्चार्ज किया तों वहीँ अपराहन 3.15 बजे देवघाट से कुल 1,92,392 Cusecs trend (S) पानी गंडक में छोड़ा गया है जो नेपाल में भी जलस्तर के घटने का संकेत है।








