रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 29 सितम्बर 2026
कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार यादव के स्वागत संबोधन से हुई
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, पश्चिम चंपारण (GECWC) में 29 सितंबर 2026 को Startup Bihar Idea Bootcamp का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम Startup Bihar द्वारा प्रस्तावित राज्यव्यापी Idea Bootcamp पहल का हिस्सा रहा, जिसका उद्देश्य जिला स्तर पर विद्यार्थियों, नवप्रवर्तकों, उद्यमियों एवं शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को उनके विचारों, प्रोटोटाइप और व्यावसायिक चुनौतियों के लिए विशेषज्ञ मार्गदर्शन तथा उपयुक्त स्टार्टअप सहायता से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार यादव के स्वागत संबोधन से हुई। उन्होंने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए नवाचार, उद्यमिता एवं समस्या-समाधान की दिशा में ऐसे कार्यक्रमों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके बाद ओम प्रकाश राम, फैकल्टी इंचार्ज, स्टार्टअप सेल ने प्रतिभागियों को Idea Bootcamp की कार्यप्रणाली, मेंटर कनेक्ट तथा उपलब्ध Startup Bihar सहायता एवं सहयोग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। Bootcamp के दौरान प्रतिभागियों को उनकी आवश्यकताओं के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में मेंटरिंग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इनमें आइडिया वैलिडेशन एवं समस्या पहचान, प्रोडक्ट डेवलपमेंट एवं प्रोटोटाइपिंग, प्रोडक्ट-मार्केट फिट, ग्राहक पहचान एवं मार्केट एक्सेस, बिजनेस मॉडल एवं प्राइसिंग, टेक्नोलॉजी एवं डिजिटल टूल्स, कानूनी अनुपालन एवं बौद्धिक संपदा, फंडिंग एवं वित्तीय सहायता तथा Startup Bihar की नीतियां एवं सपोर्ट पाथवे प्रमुख रहे।

कार्यक्रम में रोहित राज, महाप्रबंधक (GM), जिला उद्योग केंद्र (DIC), पश्चिम चंपारण विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों से संवाद करते हुए जिला स्तर पर उपलब्ध औद्योगिक एवं उद्यमिता संबंधी अवसरों और सहयोग के बारे में मार्गदर्शन दिया। इसके पश्चात विवेक रॉबिन कुजूर, संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Founder & CEO), AIDCOM ने प्रतिभागियों के साथ संवाद किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों एवं नवप्रवर्तकों को अपने विचारों को व्यावहारिक समाधान और उद्यम में बदलने, ग्राहकों की वास्तविक आवश्यकताओं को समझने तथा निरंतर सुधार पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। Bootcamp में प्रतिभागियों को केवल प्रस्तुति तक सीमित न रखते हुए उनके विचारों एवं चुनौतियों के आधार पर व्यक्तिगत एवं छोटे समूहों में मेंटरिंग प्रदान की गई। साथ ही प्रतिभागियों के अगले कदम, आवश्यक सहयोग एवं संभावित रेफरल को भी दर्ज किया गया, ताकि आवश्यकता के अनुसार आगे मेंटोरशिप, इनक्यूबेशन, स्टार्टअप रिकग्निशन, पॉलिसी सपोर्ट एवं अन्य विशेषज्ञ सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

कार्यक्रम के अंत में कुमार यशराज, जिला स्टार्टअप समन्वयक (District Startup Coordinator) ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, मेंटर्स, विशेषज्ञों, प्रतिभागियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। Startup Bihar Idea Bootcamp का उद्देश्य जिला स्तर पर स्टार्टअप एवं नवाचार इकोसिस्टम को मजबूत करना, उभरते हुए विचारों एवं प्रोटोटाइप की पहचान करना तथा प्रतिभागियों को उपयुक्त मेंटर्स, उद्योग विशेषज्ञों, संस्थानों एवं Startup Bihar की सहायता और समर्थन व्यवस्था से जोड़ना रहा।
🏆 विजेता टीमें
Bootcamp के दौरान प्रस्तुत किए गए विचारों एवं प्रोटोटाइप के मूल्यांकन के आधार पर विजेता टीमों की घोषणा की गई:
🥇 प्रथम स्थान: Gayanaath India Private Limited
🥈 द्वितीय स्थान: Sehat Mitra
🥉 तृतीय स्थान: CAMPUS CNTRL
विजेता टीमों को उनके नवाचार, समाधान की उपयोगिता एवं प्रस्तुति के आधार पर सम्मानित किया गया।








