रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 09 अक्टूबर 2026
वीडियो में सुरक्षा गार्ड द्वारा मरीज के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH), बेतिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सुरक्षा गार्ड द्वारा मरीज के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों के साथ होने वाले व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। हम भी वीडियो में किए जा रहे दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते हैं। ऐसे में मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए वीडियो की निष्पक्ष जांच जरूरी है। जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण एवं अस्पताल प्रशासन से आग्रह है कि मामले की जांच कराकर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें। मरीज इलाज कराने आता है, अपमान सहने नहीं! अस्पताल सेवा और संवेदनशीलता का स्थान है,दबंगई और डर का नहीं! जिला प्रशासन इस मामले में संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करे।








