रिपोर्ट : बगहा डेस्क, 10 अक्टूबर 2026
सुनीता के आवेदन पर तत्क्षण कारर्वाई करते हुए महिला थाना ने लड़का के पिता सतन महतो के साथ-साथ प्रथम आरोपी प्रेम महतो को उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर तत्क्षण पुलिस थाना में लड़की सहित उपस्थित होने का निर्देश दिया है
प्रेम महतो गोबरौरा पहुँच सतन महतो से मामले को निबटाने कि कर रहा जुगत ज्योति ने पिता को बताई उसे तंत्र मन्त्र का लवंग खिलाया जा रहा है ताकि वह सच्चाई को नहीं बोल पाए
सास और ससुर ने ज्योति को घर के अन्दर रखा है कैद, आज मोबाइल से ज्योति ने कि है अपने पिता से बातचीत रिकॉर्ड हुआ बात चित लड़की ने बताया के उसे बेचा गया है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
सेमरा बाज़ार, (यादव कमलेश)। पठखौली पुलिस थाना क्षेत्र के विनवालिया गाँव निवासी सुनीता देवी ने महिला थाना बगहा में एक लिखित आवेदन देते हुए अपने जेठ प्रेम महतो उसकी पत्नी गीता देवी, सिंगाडी गाँव निवासी नगीना महतो तथा अपनी एक ननद मिनी देवी पर अपनी बेटी ज्योति को लौरिया थाना के गोबरौरा निवासी सतन महतो के हाथों बेचकर समूल गाँव में अफवाह फैला और ग्रामीणों को अपने पक्ष में लेते हुए उसकी शादी भी सतन महतो के एक पुत्र से नाटकीय ढंग से करने का आरोप लगाया है।
]
सुनीता के आवेदन पर तत्क्षण कारर्वाई करते हुए महिला थाना ने लड़का के पिता सतन महतो के साथ-साथ प्रथम आरोपी प्रेम महतो को उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर तत्क्षण पुलिस थाना में लड़की सहित उपस्थित होने का निर्देश दिया है। जिसके परिणामस्वरूप प्रेम महतो जो बहार कमाने गया था वह घर तों आ गया है लेकिन अपने करनी को छिपाने अथवा मामले पर पर्दा डालने कि जुगत से फिर तिकड़मबाजी में जुट गया है। पीडिता के अनुसार प्रेम महतो जो अपने घर कल पहुँचा है, पहले पुरे ग्रामीण जनों से इस कृत्य से अपने को बचने का मनुहार किया लेकिन धीरे-धीरे सभी ग्रामीणों ने जब मामले की गंभीरता को समझा तों कोई भी व्यक्ति उसके इस गुनाह में सहभागी नहीं बना। लिहाजा, आज प्रेम महतो के गोबरौरा जाने कि सूचना है। संयोगवश आज घर में ससुर का मोबाइल छुटने का लाभ लेते हुए अपने पिता से बात करते हुए उसे घर बुला लेने कि गुहार लगायी है। पीड़ित पक्ष लड़की के पिता ने मोबाइल में रिकॉर्डिंग सुविधा नहीं होने के बावजूद बातचीत का कुछ अंश मामले कि सत्यता उजागार करने के नीयत से अन्य किसी मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया है। अपने पिता को जानकारी देते हुए ज्योति ने बताया कि उसको उसके सास तथा ससुर ने घर के मुख्य द्वार पर ताला जड़ कर एक कैदी के तौर पर अपने निगरानी में रखा है तथा तंत्र मन्त्र से उसके मन मिजाज को बदले कि चेष्टा लवंग आदि जबरन खिलाकर कर रहे हैं, जिसमें सहयोग करने आज प्रेम महतो भी उसके ससुराल पहुंचनेवाला है। विडियो में पिता द्वारा पूछे जाने पर लड़की ज्योति ने बताया है कि उसके ससुराल वाले बार-बार उसे डेढ़ लाख में खरीदकर लाने कि बात करते हैं। लड़की ज्योति, जिसकी शादी उसके पिता और पालने पोषने वाली दूसरी माँ से बिन बताये हुयी है में मुख्य किरदारी उसके बड़े पिताजी प्रेम महतो और उनके ससुर नगीना महतो की बताई जा रही है। ज्योति के घरवालों में उसके पिता उपेन्द्र प्रसाद का कहना है पिछली साल उनकी अचानक तबियत बहुत खराब हो गयी तथा वे बनारस से घर और घर से बनारस उचित इलाज करने में जुटे रहे इसक्रम में उनकी पत्नी सुनीता भी उनके साथ रहती थी लिहाजा ज्योति अपने पिता के बड़े भाई के घर रहने लगी थी जहाँ से मयभा माँ का उपमा देते हुए प्रेम महतो ने सुनीता को एक मनगढ़ंत अपनी झूठ कहानी बना ग्रामीणों को अपने पक्ष में करते हए सुनीता और उपेन्द्र के विरुद्ध कर दिया। फिर, अपने ससुर नगीना महतो के माध्यम से लौरिया थाना के गोबरौरा निवासी किसी सतन महतो से बकायदा बेच दिया और बहुत ही साफगोई से ग्रामीणों के निःस्वार्थ सहयोग से ज्योति की शादी को अमलीजामा भी पहना दिया। इस घटना के बाद भी उपेन्द्र ने यहीं सोच कि चलो मुझे बदनाम करके ही सही पर भाई ने बेटी कि शादी तों कर दिया यदि घर और लड़का ठीक है तों कोई बात नहीं। लेकिन, तिन चार माह उपरान्त जब वह अपनी पत्नी के साथ पुनः कमाने के लिये ट्रेन से दिल्ली जा रहा थो तों इसीक्रम में अचानक ज्योति ने फोने कर उपेन्द्र को उसे जल्द घर बुला लेने का अनुरोध करते हुए अपनी आप बीती सुनाई जिसके बाद गोरखपुर से उपेन्द्र ने अपनी पत्नी को पुनः घर वापस भेज ज्योति को बुला लाने के लिए भेज दिल्ली चला गया। बताते चले, ज्योति के ससुराल पहुँच सुनीता उसे वापस अपने घr लेकर चली आई। जिसके छः सात दिन बाद अचानक उसके घर पर प्रेम महतो कि पत्नी गीता देवी अपने पिता और ज्योति के ससुर के साथ धावा बोलते हुए जबरदस्ती ज्योति को उसके ससुर के हवाले कर दिया विरोध करने पर सुनीता को गीता देवी ने मारा पिटा भी, जिसके बाद उपेन्द्र के दिल्ली से घर पहुँचने के बाद सुनीता ने अपनी नाबालिग बेटी के सकुशल वापसी के लिए स्थानीय महिला थाना में एक अर्जी देते हुए आरोपियों के खिलाफ उचित कारर्वाई कि मांग की है। पारिवारिक मामला होने के नाते उपेन्द्र का कहना है कि यदि आरोपी जन बिना कोई छल किये बिना समय गवाएं उनकी बेटी को वापस उनके हवाले कर देते हैं तों महिला थाना की उपस्थिति में मामले का समाधान निकाल लिया जायेगा।







