AMIT LEKH

Post: नरकटियागंज के दुर्गा पूजा पंडालों स्थलों का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

नरकटियागंज के दुर्गा पूजा पंडालों स्थलों का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 10 अक्टूबर 2026

निरिक्षण के दौरान पूजा समितियों को सुरक्षा मानकों का अनुपालन, भीड़ नियंत्रण, अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 8 अक्टूबर 26 को पुलिस अधीक्षक पश्चिम चंपारण बेतिया कुमार गौतम द्वारा नरकटियागंज/शिकारपुर थाना के शहरी क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

इस दौरान पूजा समितियों को सुरक्षा मानकों का अनुपालन, भीड़ नियंत्रण, अग्नि एवं विद्युत सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को सतत निगरानी, नियमित गश्ती एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गोद लिए गए शिकारपुर थाना के कार्यों की समीक्षा की गई।

छाया : अमिट लेख

समीक्षा के क्रम में लंबित कांडों के अनुसंधान एवं निष्पादन की स्थिति, वारंट एवं कुर्की का निष्पादन, गिरफ्तारी, निरोधात्मक कार्रवाई, अपराध नियंत्रण तथा थाना के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। उन्होंने सभी लंबित मामलों एवं कार्यों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था संधारण के लिए पूरी तत्परता से कार्य करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज, थानाध्यक्ष, शिकारपुर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

“बेतिया पुलिस लोक व्यवस्था के संधारण में अपने सर्वोत्कृष्ट स्तर के लिए प्रतिबद्ध है”

Comments are closed.

Recent Post