रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 10 ओक्टोनेर 20 26
राहत सामग्री में राशन सामग्री, टी-शर्ट, डेट शीट, चूड़ा, लाई, चाय पत्ती, चावल, ब्रेड आदि शामिल था
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 10 अक्टूबर 26 को नौतन प्रखंड के श्यामपुर कोतराहां में रोटरी क्लब बेतिया टाउन द्वारा 350 बाढ़ पीड़ितों के बीच सेवा भावना से राहत सामग्री का वितरण किया गया। राहत सामग्री में राशन सामग्री, टी-शर्ट, डेट शीट, चूड़ा, लाई, चाय पत्ती, चावल, ब्रेड आदि शामिल था। राहत सामग्री का वितरण श्यामपुर कोटरा के झून्ना सिंह उर्फ अजय सिंह के दरवाजे पर किया गया। उक्त जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार सिंह व अजय कुमार शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में विशेष रूप से राजकुमार सोमानी, रमेश कुमार मोदी, सुरेश सिहानिया, आदि रोटेरियन सदस्यों की भारी योगदान रहा।








