AMIT LEKH

Post: पर्यवेक्षण गृह, बेतिया में हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

पर्यवेक्षण गृह, बेतिया में हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 10 अक्टूबर 2026

गृह पिता प्रमोद सिंह लोधी ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों के व्यक्तित्व विकास और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करती हैं

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पर्यवेक्षण गृह, बेतिया में हस्तशिल्प प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक अंशुमन कुमार ने बच्चों को हस्तशिल्प की विभिन्न कलात्मक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर प्रशिक्षक अंशुमन कुमार ने कहा कि हस्तशिल्प बच्चों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने का माध्यम है।

फोटो : मोहन सिंह

गृह पिता प्रमोद सिंह लोधी ने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों के व्यक्तित्व विकास और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आरोही कला संस्कृति वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव प्रभात कुमार झा ने कहा कि संस्था कला एवं संस्कृति के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा निखारने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।कार्यक्रम में परामर्शी मिथिलेश कुमार तथा शिक्षक प्रेम सागर, प्रशांत कुमार शर्मा एवं विवेक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post