रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 14 अक्टूबर 2026
👉पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपए मुआवजा मिले
👉 परिवार के किसी सदस्य को एक स्थाई सरकारी नौकरी मिले
बेतिया, (मोहन सिंह)। 13 अक्टूबर 26 को भाकपा माले और इंसाफ मंच का एक संयुक्त जांच टीम औरैया निवासी मृतक दिलशाद अंसारी के गांव में जाकर पीड़ितों से मिला। टीम में इंसाफ मंच के जिला अध्यक्ष अख्तर इमाम और भाकपा माले बिहार राज्य कमिटी सदस्य फरहान राजा ने कहा कि ये दिलशाद अंसारी का संदिग्ध मौत custodial Death है जिसको जिला प्रशासन सहोदरा थाना को बचाने के लिए लीपापोती करने में लगी है। मामला में निष्पक्ष जांच हो कि पुलिस हिरासत में कैसे मौत हो गया, सभी चीज सामने आये और सभी दोषियों पे हत्या का मुकदमा दर्ज हो वरना भाकपा माले बड़ा आंदोलन करेगा। जांच टीम में शामिल संजय यादव, रुस्तम मियां,विनोद यादव, हाकिम मियां, नंदकिशोर ठाकुर,फरहान राजा, अख्तर इमाम, इस्लाम अंसारी, कलाम अंसारी, अफाक अहमद, मुन्ना सैफी आदि।








