AMIT LEKH

Post: शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 15 अक्टूबर 2026

एकमा के गंजपर व परसागढ़ बाजार में पुलिस की कार्रवाई, एक पर परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

एकमा, (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों और बाजार में पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान एकमा नगर पंचायत के गंजपर गांव निवासी सुनील सिंह और परसागढ़ बाजार निवासी बनारसी कुमार साह के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया। एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव ने बताया कि गंजपर गांव में सुनील सिंह पर शराब के नशे में अपने घर के परिजनों के साथ मारपीट करने का आरोप है। इससे परेशान परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने परसागढ़ बाजार में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में बनारसी कुमार साह को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष के अनुसार, दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा करने वालों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Recent Post