AMIT LEKH

Post: एनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर के समर्थन में शिक्षकों के बीच पहुंचे मांझी विधायक रणधीर सिंह

एनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर के समर्थन में शिक्षकों के बीच पहुंचे मांझी विधायक रणधीर सिंह

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 16 अक्टूबर 2026

प्रथम वरीयता का वोट देने की अपील

विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और शिक्षकों के हित में लगातार प्रयास कर रही है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख
एकमा, (सारण)। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित प्रत्याशी आनंद पुष्कर के समर्थन में मांझी विधायक रणधीर सिंह ने शुक्रवार को एकमा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने एकमा के अलख नारायण सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित योगिया हाईस्कूल, परसागढ़ और छित्रवलिया के शिक्षण संस्थानों का दौरा कर शिक्षकों से मुलाकात की और आनंद पुष्कर के पक्ष में प्रथम वरीयता का मतदान करने की अपील की।

फोटो : संवाददाता

इस दौरान विधायक रणधीर सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और शिक्षकों के हित में लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने शिक्षकों से अपने मताधिकार का विवेकपूर्ण प्रयोग करते हुए एनडीए समर्थित प्रत्याशी आनंद पुष्कर को समर्थन देने का आग्रह किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान शिक्षक नेता मंजीत कुमार तिवारी, नागेंद्र सिंह, धीरज सिंह उर्फ चुल्लू सिंह, जितेंद्र सिंह सहित अन्य एनडीए समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent Post