AMIT LEKH

Post: शिक्षक समाज की समस्याओं का समाधान और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: लेशी सिंह

शिक्षक समाज की समस्याओं का समाधान और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता: लेशी सिंह

रिपोर्ट : छपरा डेस्क,  16 अक्टूबर 2026

एनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील, पूर्व मेयर राखी गुप्ता के आवास पर हुई प्रेस वार्ता

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

छपरा, (सारण)। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर बिहार सरकार की भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने पूर्व मेयर राखी गुप्ता के आवास पर प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने एनडीए समर्थित प्रत्याशी आनंद पुष्कर के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की समस्याओं का समाधान करना और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षा के विकास में शिक्षकों का योगदान अहम है। इसलिए शिक्षकों की समस्याओं को सुनना, उनके सुझावों को समझना और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उनसे संवाद करना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षक समुदाय से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा और समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयास करने पर जोर दिया। प्रेस वार्ता से पहले मंत्री ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और मतदाताओं के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान शिक्षक समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों, उनकी समस्याओं और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के सुझावों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के विचारों और समस्याओं को समझना तथा उनके मुद्दों पर सार्थक चर्चा करना है। अंत में मंत्री ने सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से एनडीए प्रत्याशी आनंद पुष्कर के पक्ष में क्रम संख्या एक पर प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की। इस अवसर पर जिला जदयू अध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, पूर्व जिला अध्यक्ष मुरारी सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, पूर्व मेयर राखी गुप्ता, वरुण प्रकाश, इम्तेयाज परवेज, सतीश शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Recent Post