रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 16 अक्टूबर 2026
एक स्विफ्ट कार की तलाशी लेने पर उसमें से ऑफिसर्स च्वाइस फ्रूटी ब्रांड की 23 पेटी विदेशी शराब मिली
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
छपरा, (सारण)। जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव के समीप एनएच-19 पर शुक्रवार को वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक शिफ्ट कार से 23 पेटी विदेशी शराब बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 198.720 लीटर बताई गई है। पुलिस ने कार सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। डोरीगंज थानाध्यक्ष राजशेखर के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे मूसेपुर के समीप एनएच-19 पर पुलिस वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार की तलाशी लेने पर उसमें से ऑफिसर्स च्वाइस फ्रूटी ब्रांड की 23 पेटी विदेशी शराब मिली। इसके बाद पुलिस ने कार सवार व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के दफ्तरपुर गांव निवासी स्वर्गीय नायक राय के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस शराब और कार के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ यह पता लगाने में लगी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा है।








