AMIT LEKH

Post: एकमा बाजार में निकला फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

एकमा बाजार में निकला फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 16 अक्टूबर 2026

सीओ रवि शेखर और एकमा थानाध्यक्ष राम बालक यादव के नेतृत्व में  निकला फ्लैग मार्च

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

एकमा, (सारण)। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को सीओ रवि शेखर और थानाध्यक्ष राम बालक यादव के नेतृत्व में एकमा बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फोटो : संवाददाता

इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने बाजार के विभिन्न इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न मां दुर्गा पूजा समिति दुर्गा स्थान, यमुना सिंह मार्केट में कैलाशपुरी, रेलवे स्टेशन परिसर में महाराज पूजा समिति सहित ब्लॉक रोड, हंसराजपुर, परसागढ़ मोड़, बस स्टैंड आदि दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया और पूजा समितियों के सदस्यों से आवश्यक जानकारी ली।

छाया : अमिट लेख

उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाने की अपील की। साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान डीजे बजाने समेत प्रतिबंधित गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। प्रशासन ने त्योहार के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने की बात कही।

Leave a Reply

Recent Post