रिपोर्ट : बगहा डेस्क, 31 अक्टूबर 2026
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बगहा, (जगीर सिंह)। एसएसबी, 21वीं वाहिनी, बगहा द्वारा आज दिनांक 31/10/26 को कार्यवाहक कमांडेंट सुरेश शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी के नेतृत्व में भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र के प्रति अमूल्य योगदान एवं देश को एकता के सूत्र में पिरोने के उनके अथक प्रयासों को स्मरण करते हुए वाहिनी मुख्यालय एवं अधीनस्थ सीमा चौकियों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम के बावजूद सभी अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, बलकर्मी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर निम्नलिखित कार्यक्रमों का आयोजन किया गया
रन फॉर यूनिटी (Run for Unity) : राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश प्रसारित करने हेतु एकता दौड़ का आयोजन किया गया।
वॉकाथन : एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भावना के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु वॉकाथन का आयोजन किया गया।
एकता शपथ ग्रहण: सभी अधिकारियों, बलकर्मियों द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ ली गई। मोटरसाइकिल रैली: वाहिनी मुख्यालय से बगहा रामपुर चौक तक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। इस रैली के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों एवं स्थानीय जनमानस को राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा आपसी भाईचारे के प्रति जागरूक किया गया।
साथ ही, सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। उक्त कार्यक्रमों में वाहिनी के समस्त अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, बलकर्मीयों, ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को सुदृढ़ करना तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में आपसी सद्भाव, भाईचारे एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को बढ़ावा देना रहा।

