रिपोर्ट : छपरा डेस्क, 31 अक्टूबर 2026
कुलपति के नेतृत्व में अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने लगाई दौड़
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, कुलपति ने दिलाई राष्ट्रीय एकताप्रतिबद्धता
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
प्रो. अजीत कुमार सिंह सेंगर
छपरा, (सारण)। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा में शनिवार को ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
फोटो : अजीत कुमार सिंहइस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर परमेन्द्र कुमार बाजपेई के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक दौड़ लगाकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। दौड़ पूरी होने के बाद कुलपति प्रोफेसर परमेन्द्र कुमार बाजपेई ने उपस्थित सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के संकल्प की महत्ता पर बल दिया। इस अवसर पर प्रो राजेश नायक, निदेशक खेलकूद; प्रो उदय अरविन्द, महाविद्यालय निरीक्षक; प्रो विश्वामित्र पांडेय, कुलानुशासक तथा प्रो हरिश्चन्द्र, कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना ने भी रन फॉर यूनिटी में भाग लिया और राष्ट्रीय एकता की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में क्रीड़ा निदेशक प्रो राजेश नायक की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। उनके समन्वय एवं प्रयास से कार्यक्रम में खेलकूद विभाग, विश्वविद्यालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
छाया : अमिट लेखरन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में अनिकेत, दीपक, सुमित, उज्ज्वल, अनुराग, रंजन, आदित्य, देवराज, आयुष, नितिन, छोटू, निशांत, सुधांश, बंटी, मुस्कान, पियूष, निर्भय, करण, नीतीश, शनि, अभिषेक, गुड्डू, प्रियांशु, पंकज, अभिराज, सोनी, तनु, निशा, संध्या, अभि, अभिनव, गुड्डी, राजेश एवं प्रताप सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और मनोयोग से हिस्सा लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय परिवार ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

