AMIT LEKH

Post: कालीबाग ओपी से जमादार टोला होते मनुआ पुल तक 7.37 करोड़ लागत वाले डबल लेन रोड व नाला का निर्माण की प्रक्रिया शुरू

कालीबाग ओपी से जमादार टोला होते मनुआ पुल तक 7.37 करोड़ लागत वाले डबल लेन रोड व नाला का निर्माण की प्रक्रिया शुरू

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 05 नवम्बर 2026

महापौर की मौजूदगी में बुडको की टीम के द्वारा 20 फीट चौड़ी सड़क और चार फीट चौड़े नाला निर्माण के लिए की गई सही से मार्किंग

बोलीं महापौर-वर्षों से बदहाल और जर्जर इस रोड और नाला के नव निर्माण से जल जमाव से मिलेगी मुक्ति, बेहतर आवागमन के साथ बढ़ेगी जल निकासी की सुविधा

मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना से स्वीकृत उनकी इस महत्वाकांक्षी सड़क और नाला योजना का कुल 18 महीने में पूरा होगा निर्माण

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि कालीबाग ओपी से जमादार टोला होते हुए मनुआपुल तक की 7.37 करोड़ लागत वाले 20 फीट चौड़े पीसीएस रोड और चार फीट चौड़े नाला का निर्माण शुरू हो गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके लिए वे वर्षों से प्रयत्नशील रहीं हैं और उनकी महत्वाकांक्षी योजना का कार्यारंभ होने के मौके पर जुटे दर्जनों नागरिकों ने इसके लिए सरकार को धन्यवाद किया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत इस वर्षों से बदहाल और जर्जर सड़क की जगह अब 20 फीट चौड़ी डबल लेन पीसीसी रोड के साथ चार फ़ीट आरसीसी नाला निर्माण की शुरुआत कर दी गई है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इस सड़क की बदहाली और जलजमाव की समस्या से जूझ रहे इस शहरी क्षेत्र को इस योजना के पूरी होने से बड़ी राहत मिलेगी। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि ई टेंडरिंग की निविदा प्रक्रिया के तहत मेसर्स एमएनटी डेवलपर्स लिमिटेड को 7.37 करोड़ की सबसे कम दर की दावेदारी के आधार पर निर्माण एजेंसी के रूप चुना गया है। महापौर ने बताया कि कार्य की अवधि 18 माह निर्धारित की गई है। योजना का महत्व केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है। पीसीसी सड़क बनने से कालीबाग ओपी, जमादार टोला और मनुआ पुल की ओर आने-जाने वाले लोगों को बेहतर, मजबूत और सुगम मार्ग मिलेगा। वहीं आरसीसी नाला बनने से बारिश के दौरान सड़क एवं आसपास के मोहल्लों में जमा होने वाले पानी की निकासी व्यवस्थित होगी। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के ढांचागत विकास की दृष्टि से यह योजना कालीबाग क्षेत्र को एनएच-727 से बेहतर कनेक्टिविटी देने के साथ स्थानीय यातायात व्यवस्था को मजबूत करेगी। यहां उल्लेखनीय है कि गुरुवार को महापौर गरिमा देवी सिकारिया की मौजूदगी में नगर निगम और बुडको की टीम के द्वारा 20 फीट चौड़ी सड़क और चार फीट चौड़े नाला निर्माण के लिए सही से मार्किंग की जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post