AMIT LEKH

Post: दीपावली एवं धनतेरस के अवसर पर बेतिया पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

दीपावली एवं धनतेरस के अवसर पर बेतिया पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 06 नवम्बर 2026

इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 राकेश भास्कर, बेतिया एवं थानाध्यक्ष, नगर थाना, बेतिया सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। दीपावली एवं धनतेरस पर्व के अवसर पर गुरुवार की संध्या पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण, बेतिया कुमार गौतम द्वारा शहर के विभिन्न प्रमुख बाजारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, ज्वेलरी शॉप एवं भीड़-भाड़ वाले संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा दुकानदारों एवं व्यवसायियों से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई। साथ ही, संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को बाजारों में पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, नियमित गश्ती, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर सतत निगरानी रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 राकेश भास्कर, बेतिया एवं थानाध्यक्ष, नगर थाना, बेतिया सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों एवं व्यवसायियों से अपील की कि वे पर्व के दौरान सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा असामान्य परिस्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

“बेतिया पुलिस दीपावली एवं धनतेरस पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है”

Leave a Reply

Recent Post