AMIT LEKH

Post: जिला पदाधिकारी ने किया ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं का समीक्षा

जिला पदाधिकारी ने किया ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं का समीक्षा

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 06 नवम्बर 2026

जिला पदाधिकारी ने लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला पदाधिकारी, तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समीक्षात्मक बैठक को प्रारंभ करते हुए निदेशक पुरुषोत्तम त्रिवेदी द्वारा सभी पदाधिकारी, कर्मियों का स्वागत किया गया एवं बताया गया कि आज की समीक्षात्मक बैठक का एजेंडा आवास योजना, स्वच्छता, वीबी जी राम जी, जल जीवन हरियाली एवं जीविका है। आवास योजना की समीक्षा में पाया गया कि आवास योजना की पूर्णता में कुछ प्रखंडों की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इनमें मझौलिया, नौतन, बैरिया, जोगा पट्टी की प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए इन प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं आवास पर्यवेक्षकों की कड़ी फटकार लगाई गई एवं इन्हें शीघ्र पूर्णता बढ़ाने का निर्देश दिया गया ।मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में 22 अपूर्ण है जिसे शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना में भी प्रगति लाने का निर्देश दिया गया। इसमें मैनाटांड़ सिकटा, बगहा दो और मझौलिया के प्रखंड में एक-एक घर अपूर्ण पाया गया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की समीक्षा के क्रम में पाया गया कि सामुदायिक शौचालय निर्माण का लक्ष्य 15 रखा गया है जिसे अभी कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है जिसे शीघ्र ही प्रारंभ करते हुए कार्य करने का निर्देश दिया गया ।मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास सहायता योजना में कुल 22 लंबित पाए गए जिन्हें शीघ्र निर्माण करने का निर्देश दिया गया है। व्यक्तिगत शौचालय निर्माण एवं भुगतान की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि महादलित टोलों में सभी घरों में शौचालय निर्माण हो जाना चाहिए एवं उसका भुगतान किया जाना चाहिए। इसके अलावा व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में एवं भुगतानमें तेजी लाने का निर्देश दिया गया। जी राम जी की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि प्रतिदिन पंचायत में आवश्यकता अनुसार मांग के अनुरूप कार्य जेनरेट करते हुए रोजगार उपलब्ध करायाजाए ।सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मजदूरी भुगतान करने का निर्देश दिया गया। साथ ही साथ वृक्षारोपण के कार्य को 10 दिन में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। समय पर मजदूरी भुगतान की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सामाजिक अंकेक्षण में प्राप्त आपतियों का निराकरण करने का निर्देश सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को दिया गया। नौतन मझौलिया बैरिया और लोरिया प्रखंडों में मजदूरी भुगतान की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। सभी कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की कायाकल्प ने जो भी योजनाएं 30 नवंबर तक पूर्ण की जानी है उसके कार्यों में तेजी लाते हुए 30 नवंबर तक हर हाल में पूर्णकरना सुनिश्चित करें। पंचायती राज की समीक्षा करते हुए ग्राम पंचायत सरकार भवन के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। पंचायती राज की योजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए ससमय पूर्ण करने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को दिया गया। उप विकास आयुक्त, काजले वैभव नितिन द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि कायाकल्प योजना को ससमय पूर्ण करने पर फोकस देते हुए कार्य करना सुनिश्चित करेंगे समीक्षात्मक बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यक्रम पदाधिकारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी आवास पर्यवेक्षक स्वच्छता पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Recent Post