रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 06 नवम्बर 2026
वार्ड 43 में तीन कुंओं का जीर्णोद्धार के साथ शौचालय निर्माण के साथ संपर्क पथ और नाला बनाने से संबंधित पांच विकास योजनाओं पर शीघ्र होगा निर्माण
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के नव अधिग्रहित चार वार्डों के लिए 26.13 लाख की लागत से आठ विकास योजनाओं का कार्यादेश नगर निगम द्वारा जारी किया गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम के वार्ड 37 अंतर्गत गोडवा टोला में ध्रुव साह के घर से सुरेन्द्र यादव के घर होते हुए पुनदेव यादव के घर तक नाला एवं विन्ध्याचल मिस्त्री के घर से टुनटुन मिस्त्री के घर तक नाला निर्माण कार्य को कुल 7,60,894 की लागत से स्वीकृत दी गई है। इसी प्रकार वार्ड – 38 के बरवत सेना में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 61 में शौचालय निर्माण एवं नाला कार्य को कुल 3,45,375 की लागत वाली योजना का कार्यादेश जारी किया गया है। वही वार्ड संख्या- 35 के बेलदारी में मदरसा चौक पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य को 11,65,657 की लागत से स्वीकृत किया गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसी प्रकार वार्ड – 28 में सुशील बारी के घर से लेकर संजय बारी के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य पर 1,72,422 के खर्च से पारित किया गया है। वार्ड- 43 में तीन कुआं का जीर्णोद्धार कार्य का कार्यादेश जारी किया गया है। जिसमें बढई टोला के उपाध्याय जी के घर के पास और राम जानकी मठ के पास तथा सुभाष लाल के घर के सामने मन्दिर के पास कुल तीन कुंओं के जीर्णोद्धार के लिए कुल 1,70,680 लागत से स्वीकृत किया गया है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित इन योजनाओं का कार्यान्वयन होने से नगर निगम क्षेत्र के नव अधिग्रहित क्षेत्र के चार वार्डों से नागरिक सुविधाओं का विकास मजबूत हो सकेगा।

