AMIT LEKH

Post: निगम द्वारा करायी गयी छठ घाटों के सीढ़ियों की रंग-बिरंगी सुंदर पेंटिंग

निगम द्वारा करायी गयी छठ घाटों के सीढ़ियों की रंग-बिरंगी सुंदर पेंटिंग

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 13 नवंबर 2026 

पूरे नगर निगम क्षेत्र में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब : गरिमा

बोलीं महापौर-छठ केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता, स्वच्छता, समर्पण और सामाजिक एकजुटता का भी अनुपम उदाहरण

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बेतिया नगर निगम क्षेत्र के छठ पूजा घाटों की सजावट और सीढ़ियों पर की जा रही रंग-बिरंगी पेंटिंग से उनकी सुंदरता देखते ही बन रही है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने शुक्रवार को बानू छापर ओपी थाना घाट, सागर पोखरा और उत्तरवारी पोखरा सहित नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण कर तैयारियों और आकर्षक सजावट का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने नव अधिग्रहित क्षेत्रों के अन्हरी चुनहरी सहित अन्य छठ घाटों पर भी पहुंचकर निगम द्वारा करायी गयी रंगीन पेंटिंग से सजी सीढ़ियों की सुंदरता देखी। इस अवसर पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि छठ मईया के महापर्व पर नगर निगम क्षेत्र के सुसज्जित छठ घाटों की सीढ़ियों पर श्रद्धालुओं द्वारा की गई रंग-बिरंगी पेंटिंग देखकर ऐसा लगता है कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है। उन्होंने अपनी आस्था और रचनात्मकता से घाटों को सुंदर स्वरूप देने वाले सभी श्रद्धालुजनों की मुक्तकंठ से सराहना की। इसके साथ ही महापौर ने बताया कि छठ केवल आस्था और उपासना का पर्व नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता, स्वच्छता, समर्पण और सामाजिक एकजुटता का भी अनुपम उदाहरण है। श्रद्धालुओं की ऐसी पहल से छठ घाटों की सुंदरता के साथ पूरे शहर का धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण भी जीवंत हो उठा है।

Leave a Reply

Recent Post