AMIT LEKH

Post: अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, 10 लोग हुए घायल

अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से टकराई, 10 लोग हुए घायल

बताया जा रहा है कि बोलेरो वाल्मीकिनगर से बगहा आ रही थी,जिसमे 10 लोग सवार थे

पुलिस की तत्परता से सभी घायलों का अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में हो रहा है उपचार 

✍️ वाल्मीकिनगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
– अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (दुर्घटना)। वाल्मीकिनगर चमैनिया के बीच जंगल में एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई । बताया जा रहा है कि बोलेरो वाल्मीकिनगर से बगहा आ रही थी,जिसमे 10 लोग सवार थे। सूत्रों के मुताबिक सभी लोग वाल्मीकिनगर घूमने गए थे। लौटने के दौरान यह हादसा हुई है। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना वाल्मीकिनगर थाना को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को बगहा स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है,जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। लौरिया की रहने वाली 24 वर्षिय पायल सोनी,20 वर्षिय गोलू सोनी,18 वर्षिय भोलू सोनी, व 8 वर्षिय केशव सोनी आदि लोग घायल हो गए हैं। सभी लोग वीटीआर से घूम कर लौट रहे थे। लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ है। डॉक्टर तारीख नदीम ने बताया कि घायल स्थिति में सभी लोग पहुंचे हैं। सभी का इलाज चल रहा है। स्थिति देखते हुए घायलों को रेफर किया जा सकता है।बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम सभी लोग वार्ड नंबर 28 में शादी समारोह में शरीक होने के लिए आए थे। समारोह खत्म हो जाने के बाद गुरुवार की सुबह सभी लोग वाल्मीकिनगर घूमने गए थे। लौटने के दौरान यह हादसा हो गया है। फिलहाल सभी के परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे गए हैं।

Recent Post