AMIT LEKH

Post: एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाला शांति मार्च

एनएसएस स्वयंसेवियों ने निकाला शांति मार्च

प्राचार्य प्रो.(डॉ.) अरुण कुमार ने प्रात:काल में स्वयंसेवियों के शांति मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

✍️ दिवाकर पाण्डेय

-अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष)। एलएनडी कॉलेज में आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला में रविवार को एनएसएस स्वयंसेवियों ने आतंकवाद विरोधी दिवस पर शांति मार्च निकाला। प्राचार्य प्रो.(डॉ.) अरुण कुमार ने प्रात:काल में स्वयंसेवियों के शांति मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर प्राचार्य ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस संसार के दो पहलु हैं पहला शांति व अमन का और दूसरा आतंक व डर का, आतंकवादी आतंक व डर का का रास्ता तथा सिविल सोसायटी द्वारा शांति व अमन का रास्ता चुनते है। आतंकवादी अपने आर्थिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं विचारात्मक लक्ष्यों की प्रतिपूर्ति के लिए सैनिक और नागरिकों को भी निशाना बनाते हैं।एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो अरविंद कुमार के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेवियों का शांति मार्च कॉलेज परिसर से रेडक्रॉस होते व टाऊन थाना होते हुए गांधी संग्रहालय के चरखा पार्क जाकर समाप्त हो गया। जहां एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार ने आतंकवाद विरोधी दिवस को रेखांकित करते हुए कहा कि 21 मई 1991 को श्रीपेरम्बुदूर में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। राजीव गांधी के इस बलिदान के स्मरण में आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Comments are closed.

Recent Post