AMIT LEKH

Post: 6 जुन से शुरू होगा विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य

6 जुन से शुरू होगा विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य

6 जुन से शुरू होगा विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य, यहां स्थापित होगा सबसे बड़ा शिवलिंग

✍️ दिवाकर पाण्डेय, जिला न्यूज़ ब्यूरो
– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष)। विश्व के सबसे ऊंचे और भव्य विराट रामायण मंदिर का निर्माण पूर्वी चम्पारण में होने जा रहा है। पूर्वी चम्पारण के कल्याणपुर प्रखंड के कैथवलिया गांव में इसका निर्माण कराया जाएगा। अब निर्माण कार्य शुरू होने की तारीख भी सामने आ गयी है। मिली जानकारी के अनुसार भव्य विराट रामायण मंदिर का निर्माण कार्य 20 जून से शुरू होगा। मंदिर के निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए धार्मिक न्यास बोर्ड के सचिव आचार्य किशोर कुणाल कैथवलिया गांव पहुंचे, जहां पूर्वी चम्पारण के डीएम सौरभ जोरवार और एसपी कन्तेश मिश्र ने उनका स्वागत किया। साथ ही प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान आचार्य किशोर कुणाल ने पहले अधिकारियों और फिर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं के साथ बैठक की। इस दौरान विराट रामायण मंदिर के निर्माण में बाधा आने वाली जमीन की समस्या का निदान खोजा गया। इस अवसर पर धार्मिक न्यास बोर्ड के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने कहा कि आगामी 20 जून से मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होगा, जिसके लिये कंस्ट्रक्शन कंपनी का चयन कर लिया गया है। इसकी जानकारी 6 जून को दी जाएगी। आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि मंदिर का नक्शा आ गया है। यह मंदिर 1080 फीट लंबा, 580 फीट चौड़ा और 270 फीट ऊंचा होगा। कुल तीन लाख 76 हजार वर्ग फीट में मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मंदिर में विश्व का सबसे बड़ा और विशाल शिवलिंग स्थापित किया जाएगा, जो एक ही पत्थर का बना होगा। शिवलिंग पर तीसरे मंजिल पर जाकर जलाभिषेक करने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा की पूर्व से निर्धारित कंस्ट्रक्शन कंपनी को मंदिर निर्माण कार्य से हटा दिया गया है। जिस कंपनी को काम दिया जाना है। उसके साथ शर्त यह कि वह सिर्फ मजदूर और मशीन उपलब्ध कराएंगे। मटेरियल हमारा होगा, वहीं कोई एडवांस नहीं दिया जाएगा। बता दें कैथवलिया में बनाने वाला विराट रामायण मंदिर का भूमि पूजन वर्ष 2012 में किशोर कुणाल ने ही किया था। जिसके बाद एकबार फिर 2022 में इसका शिलान्यास किया गया।

Comments are closed.

Recent Post