



आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ ने निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम से तीन-सूत्रीय सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम निचलौल कों दिया
✍️ सैफ आलम, मंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
महराजगंज, (विशेष)। आज दिनांक 01/06/2023 कों आम आदमी पार्टी के सिसवा विधान सभा अध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में। पार्टी कार्यकर्ताओ ने निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति के नाम से तीन-सूत्रीय सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम निचलौल कों दिया।
पार्टी नेताओं ने मांग किया की एक महीने से दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला खिलाड़ी धरना दे रही हैं, जिसपर आज तक सुनवाई नहीं हुआ। तत्काल उनकी मांग पूरी की जाये और धरना समाप्त कराई जाए। यौन शोषण का आरोपी और महिला पहलवानो कों अपमानित करने वाले भाजपा सांसद केंद्रीय मंत्री ब्रजभूषण सिंह के ऊपर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर के जेल भेजा जाए। पूरी दुनिया मे भारत का नाम रोशन करने वाली देश की धरोहर बेटियों को अपना मैडल गंगा मे बहाना पड़ रहा है। एक मंत्री के वजह से देश की छवि ख़राब हो रही है और खिलाड़ीयों का अपमान हो रहा है। देश के सभी खिलाड़ीयों का मनोबल टूट रहा है। खिलाड़ीयों के साथ गलत करने वाले दोषी खुलेआम घूम रहा है। जिसको मंत्री पद से बर्खास्त किया जाय व बेटियों का हौसला बुलंद करते हुए उन्हें न्याय दिया जाए। प्रदर्शन में बिनोद मौर्या, समसुद्दीन, सोनू कुमार, नारायन, आबिद इनामुल्लाह सिद्दीकी, अफरोज अंसारी, अमरनाथ, अतिउल्लाह हरेंद्र सिंह, सुनीता, चानकली, गीता देवी, मजहर, तेरस, मोहरम, लालू, रहमत सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।