AMIT LEKH

Post: नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जागरुकता अभियान कार्यक्रम आयोजित

नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जागरुकता अभियान कार्यक्रम आयोजित

अंतरराष्ट्रीय साईकिल दिवस के अवसर पर साईकिल रैली का आयोजन

तरैया (सारण)। नेहरू युवा केंद्र सारण युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में पर्यावरण के लिये जीवनशैली अर्थात मिशन लाइफ को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

जिसको लेकर केंद्र के निदेशानुसार पर्यावरण के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने हेतु शहरी एवं ग्रामीण स्तर के लोगों को भी वृहद स्तर पर जनजागरूकता हेतु निर्देशित किया गया है। ज्ञात हो कि मिशन लाइफ पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली में सार्थक बदलाव करने हेतु लोगों को प्रेरित करता है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां जैसे पर्यावरण शपथ, नुक्कड़ नाटक, स्वच्छता श्रमदान, पौधरोपण, ज्ञान प्रतियोगिताओं आदि के माध्यम से जनजागरूकता करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे सभी लोगों को पर्यावरण के अनुकूल आदतों के महत्व के बारे में याद दिलाया जा सके एवं कैसे पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली हमारे ग्रह और लोगों को सकरात्मक रूप से प्रभावित कर सकती है। इसी क्रम में जिला युवा पदाधिकारी मयंक भदौरिया के निर्देशानुसार तरैया प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राजू विवेक साह ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर साईकिल रैली को संचालित किया, जो की नंदनपुर से नेवारी, भागवतपुर, फरीदपुरा, बेलहरी, देवरिया, तरैया मुख्य बाज़ार होते हुए मुरलीपुर, शहनेवाजपुर, पचभिंडा होते हुए नंदनपुर चौक पर संपन्न की गई। 12 किलोमीटर की इस साईकिल रैली में 50 की संख्या में युवाओं ने पूरे जोश उल्लास के साथ भाग लिया और जागरूकता के साथ ही लोगों में साईकिल का दैनिक जीवन में उपयोगिता एवं महत्व स्लोगन के माध्यम से जागरूक किया। रैली में शामिल सभी युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण हेतु मिशन लाइफ की शपथ ली एवं सभी से जागरुकता अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आवाहन किया।

Comments are closed.

Recent Post