AMIT LEKH

Post: भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने किया प्रेस वार्ता

भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने किया प्रेस वार्ता

आरा के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्म्स एक्ट के कांड में 20 वर्षो से फरार चल रहे अपराधी को भोजपुर पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया

✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख

आरा/भोजपुर। भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रेस वार्ता किया। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि आरा के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्म्स एक्ट के कांड में 20 वर्षो से फरार चल रहे अपराधी को भोजपुर पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया। उसकी गिरफ़्तारी गड़हनी थाना क्षेत्र से हुई है। आरोपी की पहचान बक्सर जिला अंतर्गत बगेनगोला थाना के भदवर गांव निवासी नर्वदेश्वर तिवारी के पुत्र बिपिन तिवारी के रूप में की गई। नवादा थानान्तर्गत आर्म्स एक्ट के कांड में अभियुक्त 20 वर्षो से फरार चल रहा था। सूचना मिली कि वह जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र में छुपा हुआ है। इस सूचना के सत्यापन होने के बाद पुलिस टीम का गठन कर गड़हनी थानान्तर्गत क्षेत्र से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ नवादा थाना कांड सं0-231 / 2003, दिनांक – 12.12.2003, धारा-307 / 34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज थे। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पु०नि०- सह – थानाध्यक्ष नवादा, थाना एवं थानाध्यक्ष गड़हनी थाना अपने-अपने थाना बलों के साथ उक्त अपराधी के छिपे हुए स्थानों पर छापामारी की गई, जिसमें फिरार अभियुक्त बिपिन तिवारी, पे० – नर्वदेश्वर तिवारी, सा० – भदवर, थाना – बगेनगोला, जिला- बक्सर को गिरफ्तार कर लिया गया हैं तथा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही हैं। वही संदेश थाना क्षेत्र अंतर्गत चेला गांव में हर्ष फायरिंग की घटना के दौरान हुई हत्या के कांड में भोजपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 2 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त में चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी विनोद कुमार यादव के पुत्र बबलू कुमार और चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अरुण उर्फ अर्जुन यादव के पुत्र बलवंत कुमार शामिल है। बता दे कि शुक्रवार की देर रात बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी।

Recent Post