स्कूल के बच्चों और गंगा प्रहरियों की टीम ने मिल कर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया और वृक्षारोपण का कार्य भी सम्पन्न हुआ
जगमोहन काजी
अमिट लेख
हरनाटांड/बगहा, (विशेष)। पर्यावरण दिवस 5 जून के उपलक्ष्य में भारतीय वन्य जीव संस्थान, नमामि गंगे की तरफ़ जलवायु संरक्षण पर चलाए जा रहे कार्यक्रम LIFE के तत्वावधान में।
रजवटिया मेला स्कूल के बच्चों और गंगा प्रहरियों की टीम ने मिल कर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया और वृक्षारोपण का कार्य भी सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में WII की तरफ़ से उतरन बंधोपाध्याय थे।
स्थानीय गंगा प्रहरी प्रशान्त मिश्र, धनञ्जय पांडे,विक्रम चौधरी, राजा प्रसाद,जुगनू आलम, जीतू साह, मंटू, वीरेंद्र यादव, शिक्षक अब्दुल हक़, तजम्मुल हुसैन इत्यादि मौजूद रहे। स्कूल के बच्चों एवं स्थानीय लोगों ने वृक्षारोपण एवं रैली में बढ़-चढ़ कर भाग लिया।








