AMIT LEKH

Post: पांच लीटर देशी शराब के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तार

पांच लीटर देशी शराब के साथ महिला कारोबारी गिरफ्तार

थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पतरघट्टी वार्ड नंबर 4 में चंद्रिका देवी शराब का कारोबार करती है

✍️ संतोष कुमार, विशेष संवाददाता

– अमिट लेख

त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। पुलिस ने थाना क्षेत्र के पतरघट्टी वार्ड नंबर 4 में छापामारी कर रविवार की शाम पांच लीटर देशी शराब के साथ महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पतरघट्टी वार्ड नंबर 4 में चंद्रिका देवी शराब का कारोबार करती है। सूचना के उपरांत की गई छापेमारी में उनके घर से पांच लीटर देशी शराब बरामद किया गया। बताया कि महिला तस्कर पर केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Comments are closed.

Recent Post