एसएसबी 45वी बटालियन की सीमा चौकी रिफ़्यूजी कॉलोनी द्वारा नेपाल से भारत ला रहे 02 बैल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया
✍️ मिथिलेश कुमार झा, विशेष संवाददाता
– अमिट लेख
वीरपुर, (सुपौल)। एसएसबी 45वी बटालियन की सीमा चौकी रिफ़्यूजी कॉलोनी द्वारा नेपाल से भारत ला रहे 02 बैल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कार्यवाहक कमांडेंट आलोक कुमार ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई थी कि सीमा स्तम्भ संख्या-199/5 के निकटवर्ती क्षेत्र से नेपाल प्रभाग से भारत में मवेशियों की तस्करी होने वाली है । तस्करों को पकड़ने लिए एक गश्त दल का गठन किया गया । उप निरीक्षक जगदीश चंद साहा के नेतृत्व में स.उ. नि. जयदेव घोष एवं अन्य दो का गश्त दल निर्धारित मार्ग के लिए रवाना हुए सतर्कता के साथ ड्यूटि करने लगे। कुछ समय पश्चात गश्त दल ने देखा की एक व्यक्ति 02 बैल को लेकर नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहा है । भारतीय प्रभाग में प्रवेश करने के पश्चात उक्त व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गयी एवं संबन्धित कागजात दिखने को कहा गया। परंतु उक्त व्यक्ति के पास कोई भी वैध दस्तावेज़ नहीं था। तत्पश्चात, उचित कागजी कार्यवाही के बाद दोनों मवेशियों को जब्त कर कमलदहा फाटक अररिया में तथा तस्कर को ओपी बसमतिया, अररिया पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया । तस्कर की पहचान इज़राइल अली, ग्राम-गोशपुर बड़ा चिलमिलिया, बीरपुर सुपौल के रूप में की गयी है।








